बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: बदायूं। जिला महिला अस्पताल में अब गर्भवतियों को लेबर रूम या फिर ऑपरेशन थिएटर तक जाने के लिए सीडियों के रास्ते हांफना नहीं पड़ेगा। गर्भवती और प्रसूताओं की सहूलियत के लिए जिला महिला अस्पताल प्रबंधन ने एक बार फिर से लिफ्ट चालू कराई है। अब लिफ्ट चालू होने से दूसरी मंजिल तक गर्भवती जा सकेंगी तो तीमारदारों को भी सहूलियत मिलेगी। जिला महिला अस्पताल में गर्भवतियों के साथ-साथ प्र्रसूताओं और उनके तीमारदारों को ऊपर की मंजिल तक जाने के लिए दो लिफ्ट लगवाई गई हैं। लिफ्ट लगने के साथ ही कुछ दिनों तक वह चालू रहीं तो गर्भवती आसानी से ऊपरी मंजिलों पर बने लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचती थीं। लिफ्ट शुरू होने से शुरूआत में जरूरतमंदों को काफी आराम मिला था।

लिफ्ट बंद होने से बढ़ी परेशानी इसके बाद अव्यवस्थाओं के चलते दोनों लिफ...