बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। जिला अस्पताल में ठप पड़े ट्रामा सेंटर के प्रस्ताव पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। एक बार फिर से मिनी ट्रामा सेंटर के बनने की उम्मीद जागी है। वर्ष 2015 में ट्रामा सेंटर बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ था और नोएडा की एक कंपनी से इसको बनाए जाने पर भी काफी दिनों तक वार्ता हुई थी। नोएडा की कार्यदायी संस्था ने यहां जमीन का सर्वे भी किया था। इसके बाद ब्लड बैंक के पास मिनी ट्रामा सेंटर बनाए जाने के लिए जमीन को प्रस्तावित किया गया था। कुछ समय बाद यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पहुंच गया। अब फिर से जिला अस्पताल प्रबंधन ने यहां मिनी ट्रामा सेंटर बनवाए जाने के लिए तैयारी शुरू की है।

वर्ष 2015 में प्रस्ताव को मिली थी मंजूरी वर्ष 2015 में जिला अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल परिसर में मिनी ट्रामा सेंटर बनाए जाने की ...