बदायूं, सितम्बर 20 -- Badaun News: जिला अस्पताल की ओपीडी में मेडिकल स्टोर की खिड़की तोड़कर कंप्यूटर चोरी की घटना के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन ने उस एरिया का पूरा सुरक्षा घेरा मजबूत किया है। यहां गेट को भी मजबूत लोहे से तैयार कराया गया है खिड़कियों को पूरी तरह से लोहे के एंगल लगाकर कवर किया गया है। इसके साथ ही उस दिशा में और भी सीसीटीवी लगाए गए हैं। इधर, घटना के दूसरे दिन भी पुलिस ने चोरी की घटना की तहकीकात की। गुरुवार की रात जिला अस्पताल की ओपीडी में मेडिकल स्टोर का चैनल और खिड़की तोड़कर कंप्यूटर चोरी किया गया था। जिला अस्पताल में जहां हर ओर सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं और कदम-कदम पर सीसीटीवी लगे हुए हैं वहां पर चोरी जैसी वारदात होने पर सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: डुमरा : आई हॉस्पिटल में चोरी सीसीटीवी ...