बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: बदायूं। जिला अस्पताल के बाहर ई-रिक्शा का जमावड़ा राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। सवारियां भरने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे अस्पताल के बाहर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। मरीजों और तीमारदारों के साथ ही राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। मरीजों को अस्पताल तक लाने और ले जाने के लिए ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है। अस्पताल के बाहर सवारियां मिलने की उम्मीद में ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे के बजाय सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। कई चालक सवारियों के इंतजार में काफी देर तक वहीं डटे रहते हैं। इस कारण सड़क पर वाहनों के निकलने के लिए प...