बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: जाहरवीर बाबा के दर्शन के लिए बदायूं के छह गांवों से करीब 100 श्रद्धालु चार पिकअप में सवार होकर बागड़ गए थे। दर्शन के बाद रविवार रात लौटते समय बागपत क्षेत्र में पेरिफेरल हाईवे पर एक पिकअप कैंटर से भिड़ गई। उझानी क्षेत्र के अल्लापुर चमारी, चेतू नगला और निजामपुर तथा मुजरिया थाना क्षेत्र के सराय मुड़िया खागी और जरीफनगर थाना क्षेत्र के मदारपुर समेत छह गांवों से करीब 100 लोग दो सितंबर को जाहरवीर बाबा के दर्शन के लिए चार पिकअप से बागड़ गए थे। श्रद्धालुओं में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। सभी को दर्शन के बाद सोमवार सुबह तक घर लौटना था, लेकिन रविवार देर रात वापसी के दौरान बागपत क्षेत्र में पेरिफेरल हाईवे पर एक पिकअप की कैंटर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल ...