Badaun News: जानलेवा हमले और पुलिस उत्पीड़न की शिकायत
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: सालारपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला शर्की निवासी सिद्धार्थ पटेल ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर अपने साथ मारपीट, जानलेवा हमले और पुलिस उत्पीड़न की शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के बाद उस पर हमला किया गया, जिसके बाद उसने यूपी-112 पर सूचना दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसके खिलाफ झूठी शिकायत कर पुलिस से परेशान कराया जा रहा है। पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, मुकदमा दर्ज करने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिस उत्पीड़न से राहत दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.