बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: कादरचौक, संवाददाता। क्षेत्र के गांव ककोड़ा को जाने वाला रास्ता काफी समय से जर्जर हो चुका है। बरसात में यहां सड़कों पर मौजूद गड्ढों में बरसाती पानी भर जाता है जिससे हादसे हो रहे हैं। सोमवार को भी गड्ढे में भरे इस बरसाती पानी की वजह से स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा ई रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला, तब तक बच्चे चोटिल हो चुके थे। उनको निजी चिकित्सक के यहां भेजा गया। सोमवार को सुबह से ही तेज बारिश के चलते हर ओर जलभराव हो गया था। मगर, जहां जर्जर रोड हैं वहां गड्ढों में यह बरसाती पानी भरने की वजह से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: राह में भरे पानी से होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर नौनिहाल सोमवार की सुबह ककोड़ा की ओ...