बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: बिल्सी। तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान के लेंटर से प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। कमरे में मलबा गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लों ने सभी को बाहर निका और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के कुंदावली गांव का है। यहां रहने वाली रानीता पत्नी धनवेश कुमार के मकान की छत से अचानक मलबा गिर गया, हादसे के समय रानीता घर में मौजूद थीं, जबकि उनकी बेटी दीपांशी और बहन का बेटा मनोज कुमार बेड पर सो रहे थे। अचानक लेंटर का मलबा भरभराकर नीचे गिरा और तीनों उसकी चपेट में आ गए। हादसा होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में रानीता, उनकी बेटी दीपांशी और भांजा मनोज कुमार घायल हो गए। तीनों...