Badaun News: जरूरी फोटो--ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: बदायूं। बीआरबी मॉडल स्कूल के कक्षा 12 के छात्र अंश राठौर ने ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता गुरुद्वारा हाल जोगीपुरा में आयोजित की गई। अंश राठौर ने यह उपलब्धि कोच हरपाल सिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में हासिल की। प्रधानाचार्य ने अंश राठौर को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक शुभकामनायें दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.