Badaun News: जमीन विवाद में बेटी-दामाद की पिटाई
बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव जतुकी में 10 बीघा जमीन के विवाद को लेकर बेटी और दामाद के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। विवाहित बेटी ने अपने पूर्व प्रधान पिता और चार भाइयों पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट करने, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना जरीफनगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में अलीगढ़ जिले के थाना खैर क्षेत्र के राजपुर निवासी समा पत्नी बबलू ने बताया कि वह मूल रूप से जतुकी गांव की रहने वाली है। उसके अनुसार करीब 15 वर्ष पूर्व उसने अपने मायके में 10 बीघा जमीन खरीदी थी। आरोप है कि उसके पिता और भाई उक्त जमीन पर कब्जा कर फसल काट रहे हैं। जमीन पर अपना हक जताने पर आरोपी गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देते हैं।पीड़िता के मुताबिक, तीन अक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.