Badaun News: जमीन के विवाद में फायरिंग और धमकी के आरोप में मुकदमा
बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जमीन के लेनदेन को लेकर फायरिंग, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बैनामा होने के बाद अतिरिक्त रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर धमकियां दी गईं और तमंचे से फायर कर जान लेने की कोशिश की गई। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकबराबाद का है। सिठौलिया खाम निवासी सूरजपाल पुत्र खेमपाल ने एसीजेएम द्वितीय न्यायालय, बदायूं में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी मां प्रेमवती, भूरी पत्नी दुर्गा प्रसाद और राजवाला पत्नी गजेंद्र सिंह ने अकबराबाद में जमीन खरीदी थी। आरोप है कि बैनामा और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रसादी पुत्र कैशोराम ने चार लाख रुपये अतिरिक्त देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.