बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: बिल्सी। वजीरगंज मार्ग पर स्थित बाबा पंडित रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय में पौधरोपण हुआ। प्राचार्या डॉ. नेहा शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जीवन में जब भी अवसर मिले, पौधे अवश्य लगाएं और उनकी देखभाल भी करें। निदेशक प्रशांत शर्मा ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। अरविंद देव सिंह, सम्प्रदी शर्मा, रंजना यादव, अमित, जोनी, मीनाक्षी, प्रियंका, अवनी, सुहानी और सलोनी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया ग...