बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: जन्माष्टमी पर इस बार भादौं जमकर बरसे। जन्माष्टमी पर इस सीजन की पहली भारी बरसात हुई जिससे तापमान में गिरावट हुई तो मौसम सुहाना हो गया। जन्माष्टमी के मौके पर सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, इसके बाद बरसात शुरू हुई तो दिन भर झमाझम बरसात का सिलसिला जारी रहा। तेज झमाझम बारिश के बाद शहर से लेकर देहात तक कई जगह जलभराव हुआ। मगर, देर रात हुई इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ ही सुबह सात बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी होने के कुछ देर बाद ही तेज झमाझम बारिश शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक तेज बरसात के बाद मौसम सामान्य हो गया। चूंकि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सरकारी अवकाश था, इसलिए ज्यादा संख्य...