बदायूं, जुलाई 23 -- Badaun News: उझानी, संवाददाता। पुत्र के जन्मदिन की पार्टी के लिए घर में भोजन बनाते समय सिलेंडर में गैस रिसाव होने से रसोई में अचानक आग लग गई। आग से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन दंपति ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए जलते सिलेंडर को घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान दोनों झुलस गये।नगर के मोहल्ला केलाखेड़ा में सेवानिवृत्त कानूनगो भगवान दास के मकान में किराए पर रहने वाले अजीत कुमार की पत्नी रचना बुधवार को पुत्र के जन्मदिन के लिए भोजन तैयार कर रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर में गैस रिसाव होने से आग भड़क उठी। पत्नी की चीख सुनकर अजीत कुमार दौड़कर पहुंचे और दोनों ने मिलकर जलते सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में पति-पत्नी मामूली रूप से झुलस गए, जिनका नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया ग...