बदायूं, अगस्त 31 -- Badaun News: सहसवान। प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत के बाद नगर के हरदतपुर रोड स्थित बिना पंजीकरण अवैध रूप से संचालित पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया गया। जच्चा बच्चा की मौत के बाद डीएम ने मामले को गंभीतर से लेकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिये। जिसके बाद तहसीलदार राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। एमओआईसी ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से मुकदमा दर्ज करने को कहा। बीते रोज आपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे आपरेशन थिएटर में छोड़कर डाक्टर वहां से निकल गये। बदायूं लाते समय जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी इमरात जहां को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपरेशन थिएटर में हालत ...