Badaun News: जंगल में प्रेमी युगल से बदसलूकी कर बनाया वीडियो, चार पर चार्जशीट
बदायूं, नवम्बर 28 -- Badaun News: बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के सिद्ध बरौलिया गांव के जंगल में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और बदसलूकी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। विवेचना में मुकदमे में दर्ज अज्ञात लोगों की भूमिका नहीं मिली। युवती ने अपने बयान में भी चार लोगों के नाम लिए थे। दरअसल उघैती थाना क्षेत्र में 17 सितंबर को एक गांव की रहने वाली युवती संभल जिले के एक गांव के रहने वाले अपने रिश्तेदार के साथ घूमने गई थी। इसी दौरान सिद्ध बरौलिया गांव के जंगल में मौजूद सुगेंद्र कुमार, छोटे, बेचैन और जितेश ने युवती और उसके रिश्तेदार को पकड़ लिया। आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और बदसलूकी की। साथ ही उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। घटना कई दिन तक दबी रही, लेकिन 24 सितंबर को वीडियो वायरल होने पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.