बदायूं, नवम्बर 9 -- Badaun News: बदायूं। घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले युवक का शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिवार के लोगों ने मारपीट कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कादरचौक थाना क्षेत्र के धौकन नगला गांव के जंगल में रविवार सुबह युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। थाना क्षेत्र के लाभारी गांव निवासी गिरजेश 19 वर्ष पुत्र सोहरन सिंह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह गांव के लोगों ने धौकन नगला के जंगल में एक युवक का शव लटका होने की सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान गिरजेश के रूप में ह...