बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव जैतपुर से इंसानियत और संवेदनाओं को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पशुपालक ने अपनी बीमार गाय का इलाज कराने के बजाय उसे लावारिस हालत में सरकारी स्कूल के पीछे जंगल में छोड़ दिया। बेसुध पड़ी इस गाय के पूरे शरीर पर गांठें उभर आई हैं, जो लंपी वायरस का प्रकोप है। आसफपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया, गाय का उपचार करने के बाद उसे पशुपालक को सौंप दी। जानकारी के मुताबिक यह बीमार गाय गांव के ही एक किसान की है। जब तक गाय ने दूध दिया तब तक तो गाय रखी। यह भी पढ़ें- पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए हुआ टीकाकरण गाय लंपी की चपेट में आई तो इलाज पर रुपये खर्च करने के बजाय उसे चुपचाप जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। गाय जमीन पर बेसुध पड़ी तड़प रही है। प्रधान नरेंद्र सिंह और ...