Badaun News: छेड़छाड़--महिला से अभद्रता को लेकर दो पक्षों में मारपीट
बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: सैदपुर। वजीरगंज क्षेत्र की रेहड़िया चौकी क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ अभद्रता को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना वजीरगंज पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एक आरोपित को पूछताछ के लिए थाने ले आई। बताया जाता है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया। समझौते के बाद मामले का निस्तारण कर दिया गया। यह भी पढ़ें- काउंसलिंग से सुलझा दंपति का विवाद पुलिस ने भी दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.