बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान' के तहत नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करने के साथ परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल असर डालता है। इस मौके पर डा.शाहबुद्दीन अली खान, अब्दुल रहीस अहमद, सुभाष बाबू, सूरजपाल, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति समाज को छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली यह भी पढ़ें- नशे की लत स्वास्थ्य, व्यवहार व सामाजिक संबंधों को कर रही कमजोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...