बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में लंबे समय से प्रतीक्षित बीएससी कक्षाओं का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर विज्ञान संकाय की कक्षाओं का उद्घाटन किया। कहा, क्षेत्र के छात्र छात्राओं को बिल्सी में हर सुविधा मिलेगी। जिससे उनको शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान वर्ग की उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। अब महाविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई शुरू होने से उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की वर्ष...