बदायूं, सितम्बर 30 -- Badaun News: वजीरगंज/सैदपुर। क्षेत्र में कक्षा 12 की छात्रा को रास्ते में रोककर मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने 29 सितंबर को थाने में तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है。

घटना का विवरण तहरीर में छात्रा के पिता ने बताया कि 28 सितंबर को दोपहर उनकी बेटी साइकिल से ट्यूशन पढ़ने के लिए वजीरगंज जा रही थी। आरोप है कि एक्सप्रेस वे के नीचे गांव की पुलिया के पास तीन युवकों ने बाइक साइकिल के आगे लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद युवकों ने छात्रा से आपत्तिजनक बातें करते हुए मोबाइल नंबर मांगा। छात्रा ने नंबर देने से इंकार किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना...