Badaun News: छात्रा को परेशान कर रहे युवक की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
बदायूं, जुलाई 11 -- Badaun News: उझानी, संवाददाता। स्कूल गेट पर कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहे युवक को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। परिजनों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। उझानी नगर के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को कई दिनों से एक युवक स्कूल गेट पर पहुंचकर परेशान कर रहा था। वह छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसता था, जिससे छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद शुक्रवार को परिजन छात्रा के साथ स्कूल पहुंचे और युवक के आने का इंतजार करने लगे। स्कूल गेट पर युवक के पहुंचते ही छात्रा ने उसकी पहचान कराई। इसके बाद परिजनों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.