बदायूं, सितम्बर 4 -- Badaun News: श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कला एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिट्टी कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने मिट्टी से भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर प्रतिमाएं बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें कनक ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय और परी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, सपना द्वितीय और सौंदर्या तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शिक्षिकाओं अनीता सोमानी, दीक्षा और मीनाक्षी का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार्र उपप्रधानाचार्य आलोक सक्सेना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यालय में हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- Shamli News...