Badaun News: छात्राओं की तबियत बिगड़ने की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की
बदायूं, अगस्त 18 -- Badaun News: समरेर के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में खाना खाने के बाद सात छात्राओं की तबियत बिगड़ने की घटना पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। सीडीओ ने इस मामले की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच करायी है। जांच कमेटी में शामिल एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा एवं एसीएमओ राजवीर सिंह ने सोमवार को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर बारीकि से जांच की। कमेटी ने आवासीय विद्यालय में छात्राओं के ब्यान दर्ज किये। इसके अलावा प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार यादव से भी पूछताछ कर उनके ब्यान दर्ज किये। कमेटी ने यहां शिक्षिकाओं एवं रसोइयां से भी इस मामले में पूछताछ कर बताये गये बिंदुओं को रिपोर्ट में शामिल किया है。 यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नवोदय पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.