बदायूं, नवम्बर 30 -- Badaun News: बिल्सी। गांव अंतपुर में रविवार को भाजप की ओर से चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतें सुनी। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ निरंतर जनसंवाद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...