बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में चौथे दिन भी लगातार बारिश हुई। पिछले तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश का क्रम चौथे दिन भी जारी रहा। चौथे दिन शहर से लेकर देहात तक बारिश हुई जिससे शहर के अंदर जलभराव हुआ तो देहात क्षेत्र में खेतों में पानी भर जाने से धान के काश्तकारों के अलावा बाकी फसलों को तैयार करने वाले किसानों को काफी निराशा मिली। वजह है कि धान के काश्तकारों के अलावा हरी सब्जी और मिर्च की खेती करने वाले किसानों की पौध लगातार बारिश की वजह से खराब होने लगी है। इससे उन किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले तीन दिन तक दोपहर बाद शहर समेत देहात इलाके में बरसात हुई तो गुरूवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। गुरूवार को सुबह पांच बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब दस बजे बारिश कुछ देर को रुकी तो कामकाजी लोग घरों से बाहर नि...