बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: जरीफनगर के नाधा चौकी के कादरचौक गांव में 12 जुलाई को जानलेवा हमले में सोमवार को युवक की मौत हो गई थी। मंगलवार को हंगामें के बाद परिजनों ने चौकी के सामने युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। शाम को चौकी के सामने मृतक के रिश्तेदार वकील ने आत्मदाह की कोशिश की तो स्थिति अनियंत्रति हो गई। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ने की कोशिश तो वहां भगदड़ मच गई। हरिओम हत्याकांड में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। शाम 5:30 से रात 10:30 बजे तक पांच घंटे जाम लगाए रखा। चौकी पर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसपर एसडीएम-सीओ समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद भी भीड़ नहीं मानी। इसी दौरान पेट्रोल छिड़ककर रिश्तेदार वकील ने आत्मदाह की कोशिश कर दी तो ह...