Badaun News: चोरी दो बकरे, बकरी समेत चार गिरफ्तार
बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: इस्लामनगर थाना पुलिस ने चोरी के दो बकरे और एक बकरी बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रूदायन कस्बा निवासी हरपाल सिंह ने 19 मई 2025 को दो बकरे और एक बकरी चोरी होने की तहरीर दी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी राजकुमार, धर्मवीर, देव सिंह उर्फ देवी और राजेश उर्फ भूरे, निवासी वार्ड नंबर चार रूदायन को चोरी किए गए पशुओं समेत गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.