बदायूं, अगस्त 20 -- Badaun News: चोरी के वाटर पंप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मौके से उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वाटर पंप बरामद किया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के छछऊ मोड़ पर 18 अगस्त की रात वाटर पंप लेकर खड़े चार लोगों को देखकर डहरपुर कलां निवासी सर्वेश बघेल को कुछ समय पहले चोरी हुए वाटर पंप का संदेह हुआ। सर्वेश के साथ गोपाल, सचिन पाल, देवेन्द्र पाल और गुरसेवक सिंह भी थे। वाटर पंप के बारे में पूछने पर चारों भागने लगे। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि तीन लोग भाग निकले। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मो. अली निवासी ग्राम सराय पिपरिया थाना मूसाझाग बताया। फरार साथियों के नाम दीपेन्द्र, अचला और आशू बताए गए।पकड़े गए मो. अली ...