बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: चोरी के आरोप के बाद अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुके युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। युवक के पिता बेटे की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गए। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी चंद्रभान 19 वर्ष पुत्र मैक सिंह अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसने हाल ही में लिखित परीक्षा पास की थी और शारीरिक परीक्षा की तैयारी में जुटा था। शुक्रवार को गांव निवासी जीराज सिंह ने दबतोरी पुलिस चौकी में तहरीर देकर चंद्रभान पर नगदी और जेवर चोरी करने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव तहरीर मिलने पर चौकी प्रभारी विक्रांत सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों...