Badaun News: चेयरमैन ने जनता को सौंपी 35 लाख की सड़क
बदायूं, अगस्त 4 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। चेयरमैन फात्मा रजा ने पूर्व मंत्री आबिद रजा व सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुख्तार बाबा के साथ उझानी मार्ग से ऊपर पारे तक करीब 35 लाख की सड़क का निर्माण कराया है। जिसका चेयरमैन ने सोमवार को लोकापर्ण किया। इस सड़क के बनने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। पालिका ने सड़क पर रोशनी के लिये फैंसी लाइट पोल लगवाये हैं। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से आई कैट्स लगी हैं। पालिका सड़क पर थर्मोप्लास्टिक पेंट भी करायी है। यह मॉडल सड़क शहर में मिसाल बनी है। लोकापर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि मुझे खुशी है कि फात्मा रजा को जिस विश्वास से शहर की जनता ने चुना वह जनता के विश्वास पर खरी उतर रही हैं। चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा कि हम बिना भेदभाव के शहर में विकास करा रहे हैं। हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.