बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: चीनी की बढ़ती कीमतों,जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिये सोमवार को डीएम अवनीश राय ने अफसरों संग मंथन किया। डीएम ने चीनी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई के लिये ठोस रणनीति बनायी है, जिसके तहत कार्रवाई की जायेगी। चीनी के भाव इन दिनों 65 रुपये किलो तक पहुंच गये हैं। इस बीच कहीं चीनी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी तो नहीं की जा रही है, इसको लेकर जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। डीएम ने अफसरों का मंथन किया। इसके बाद डीएम की रणनीति के अनुसार विपणन निरीक्षक टिंकू दास, शिवाकांत तिवारी, योगेंद्र पाल पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने शहर में मैसर्स मुन्ना लाल उमेश चंद्र ट्रेडर्स, मैसर्स आरएस इंटरप्राईजेज, मै कार्तिकेय इंटरप्राईजेज, मैसर्स प्रेमशंकर कृष्ण मुरारी, मैसर्स मोहन बाबूजी ट्रेडर्स के यहां निर...