बदायूं, नवम्बर 17 -- Badaun News: 17 बीडीएन 06-ब्लूमिंग फ्लावर इंग्लिश स्कूल में भगवान चित्रगुप्त महाराज की जयंती पर अतिथि को सम्मानित करते पदाधिकारी। कायस्थ समाज की एकजुटता और राजनीतिक चेतना पर दिया जोर ब्लूमिंग फ्लावर इंग्लिश स्कूल में बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बिसौली, संवाददाता।

जयंती समारोह का शुभारंभ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में ब्लूमिंग फ्लावर इंग्लिश स्कूल में भगवान चित्रगुप्त महाराज की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छात्र रुद्रांश रा...