बदायूं, सितम्बर 2 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। कस्बे के एक लॉन में चिकित्सा समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने क्षेत्र के चिकित्सकों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया और जनसेवा का संकल्प लिया।विधायक ने चिकित्सकों को समाज का महत्वपूर्ण आधार स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक बिना किसी भेदभाव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और जीवन बचाने के लिए निरंतर समर्पित रहते हैं। स्वस्थ, सशक्त और समरस दातागंज के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका अतुलनीय है। ब्लॉक प्रशासक दातागंज कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह, विजय कुमार सिंह, भावेश प्रताप सिंह, संतोष सिंह, ओमप्रताप सिंह, राहुल लोधी डॉ. नारायण दत्त मिश्रा, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. कृपाल वर्मा, डॉ. छत्रपाल सिंह तोमर, डॉ. शमशुल, डॉ. मोर...