Badaun News: चार सिपाही इस्लामनगर थाने से हटाए, एसपी सिटी करेंगे जांच
बदायूं, सितम्बर 23 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। इस्लामनगर थाने अफीम से जुड़े मामले की जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए चार सिपाहियों को थाने से हटाकर अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है। मामले की आगे निष्पक्ष जांच एसपी सिटी अभिषेक सिंह को सौंपी गई है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्दू ने इसकी जांच की थी।
जांच विवरण सीओ बिल्सी आलोक सिद्दू ने मामले की जांच की थी। जांच में अफीम की कथित खरीद-फरोख्त और तीन लोगों को पकड़े जाने से जुड़े आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने मामले की आगे की जांच एसपी सिटी अभिषेक सिंह को सौंप दी। जांच निष्पक्ष तरीके से हो और किसी तरह जांच प्रभावित न हो, इसके लिए चारों सिपाहियों को थाने से हटा दिया गया है। रितिक तेवतिया को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि कपिल तेवतिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.