बदायूं, अक्टूबर 5 -- Badaun News: मुजरिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरी नगला की दलित बस्ती का रास्ता करीब चार महीने से बंद है। तहसील प्रशासन की ओर से पैमाइश कराने के बाद शुक्रवार को रास्ता डालने का काम शुरू कराया गया। काम शुरू होते ही मौके पर मौजूद कुछ लोगों के विरोध के कारण निर्माण कार्य रोकना पड़ा। रास्ता बंद होने से बस्ती के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीण कई बार तहसील और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिले थे। इसके बाद पैमाइश कराकर रास्ते का निर्माण शुरू कराया गया था। काम रुकने से लोगों की परेशानी फिर बढ़ गई है。

ग्रामीणों की मांग बस्ती के लोगों ने प्रशासन से रास्ते का निर्माण पूरा कराकर आवा...