बदायूं, नवम्बर 17 -- Badaun News: थाना क्षेत्र के गांव करेंगी में खेत की मेड़ और चकरोड पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में किसान से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मुनेशपाल सिंह पुत्र जोगराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खेत के पास चकरोड संख्या 647 है। आरोप है कि गांव के जितेंद्र पाल सिंह और मदनपाल सिंह ने चकरोड पर कब्जा कर लिया था। राजस्व विभाग की पैमाइश के बाद कब्जा हटवाया गया, लेकिन आरोपियों ने दोबारा चकरोड जोतना शुरू कर दिया। विरोध करने पर 11 नवंबर को दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि खेत में आलू भी गाड़ दिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदम...