बदायूं, नवम्बर 25 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। युवक का शव घेर में चौखट से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर खादर का है। गांव निवासी रक्षपाल (20) पुत्र सिपस्टर का शव घेर में चौखट से रस्सी के सहारे लटका मिला। बताया गया कि युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षण किया और परिजनों से घटना की जानकारी ली। युवक की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ फॉरेंसिक ट...