Badaun News: घायल युवक को देख सपा विधायक ने पहुंचाया अस्पताल
बदायूं, अगस्त 24 -- Badaun News: बदायूं-संभल सीमा पर सड़क हादसे में घायल युवक को सड़क पर पड़ा देखकर सहसवान के सपा विधायक बृजेश यादव ने अपना काफिला रुकवा दिया। एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय विधायक ने घायल को अपनी गाड़ी से जुनावई अस्पताल पहुंचाया और उसके इलाज की व्यवस्था कराई। गांव मैगरा निवासी राजपाल 30 वर्ष पुत्र हरिसिंह निजी स्कूल में शिक्षक हैं। शनिवार दोपहर बाद वह बाइक से स्कूल से घर लौट रहे थे। सिघौंला और परतपुर के बीच पीर बहादुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान अपने पैतृक गांव सिघौंला जा रहे विधायक बृजेश यादव की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल काफिला रुकवाया और घायल राजपाल को अपनी गाड़ी में बैठाकर जुनावई अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.