बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा। क्षेत्र के श्यामपुर निवासी राजेश आठ सितंबर की शाम बाइक से दूनपुर बाजार से घर लौट रहे थे। मन्नू नगर चौराहे से 200 मीटर पहले तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल राजेश की 18 सितंबर को बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बरेली ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। पत्नी शारदा ने बताया कि पति के दसवें और तेरहवीं संस्कार के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इस कारण वह समय पर शिकायत नहीं कर सकीं। यह भी पढ़ें- Pakur News: सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की हुई मौत मामले में बाइक चालक पर केस 20 अक्तूबर को तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक जुगमेंद्र बालियान को सौंपी है।

हिंदी ह...