Badaun News: घर से निकले युवक का जंगल में फंदे पर शव मिला
बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। घर से बिना बताए निकले 21 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह फिर तलाश शुरू की तो जंगल में शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृत युवक की पहचान मामला उसहैत थाना क्षेत्र के हजरऊ गांव का है। गांव निवासी जीशान 21 वर्ष पुत्र नत्थू शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे बिना बताए घर से निकल गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसे खोजते रहे, लेकिन रातभर कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब छह बजे परिजन दोबारा युवक की तलाश में निकले। गांव से करीब दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.