बदायूं, जुलाई 12 -- Badaun News: बदायूं। घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, लाठी-डंडों से हमला, परिवार के कई लोगों को घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में घर में घुसकर हमला कर विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला का है। यहां के रहने वाले ढाल सिंह पुत्र रामबाबू ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दस जुलाई की सुबह करीब आठ बजे वह गांव की चक्की पर आटा लेने गए थे। वहां छत्रपाल पुत्र रामदयाल ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: जान से मारने की नियत से गोली चलाई विरोध करने पर वह अपने घर लौट आए। आरोप है कि कुछ देर बाद छत्रपाल, आयुष पुत्र छत्रपाल, राजवीर व सचिन पुत्रगण अजब सिं...