बदायूं, अक्टूबर 6 -- Badaun News: उझानी कोतवाली क्षेत्र के छतुईया गांव के राजू शर्मा ने न्यायालय में दी अर्जी मां से 20 लाख फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप उझानी, संवाददाता।

आरोप दर्ज मारपीट, घर में घुसकर रुपये ले जाने, तोड़फोड़, धमकी और फिरौती मांगने के मामले में न्यायालय के आदेश पर दो नामजद और उनके अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

राजू शर्मा का बयान उझानी कोतवाली क्षेत्र के छतुईया गांव निवासी राजू शर्मा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पिंटू और रिंकू समेत उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। राजू का आरोप है कि छह मार्च की रात करीब आठ बजे वह घर पर अकेला था। इसी दौरान पिंटू-रिंकू साथियों के साथ पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सभी ...