बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: अलापुर। क्षेत्र के गांव उपरैला में मामूली विवाद पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर दंपति पर हमला बोला। दंपती पर लाठी-डंडों से वह हमला करने लगे। हमले में दंपती घायल हो गए। पिटाई के दौरान महिला ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उनकी आंख में मिर्च झोंक दीं। किसी तरह से हमलावर घर से निकले तब जाकर घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव में घायल दंपती के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपरैला निवासी राजबहादुर अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ घर में मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पड़ोस के ही रहने वाले लोगों ने दबंगई दिखाते हुए घर में घुसकर दोनों पर हमला बोल दिया। हमला करने में तीन महिलाएं भी...