बदायूं, जुलाई 26 -- Badaun News: बिसौली। ननिहाल में रह रहे संभल निवासी युवक की घर में बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के सिचौली गांव में शनिवार रात श्रीपाल 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजपाल की घर में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। श्रीपाल मूल रूप से संभल जनपद के फतेहगढ़ गांव का निवासी था, लेकिन जन्म से ही अपने ननिहाल सिचौली में रह रहा था। घटना के समय वह घर पर मौजूद था। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सब्जी दुकान के पास पोल में उतरे करंट ने ली युवक की जान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...