Badaun News: घर घर घटस्थापना संग पूजीं गईं मां शैलपुत्री
बदायूं, अक्टूबर 11 -- Badaun News: बदायू। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार शहर से लेकर देहात तक भक्तिमय माहौल रहा। घर-घर में विधि-विधान से घटस्थापना हुई और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और माता के जयकारों की गूंज सुनाई दी। नवरात्र के पहले दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान कर घरों में चौकी सजाकर कलश स्थापित किया। जौ बोए और मां शैलपुत्री का आह्वान कर नौ दिन तक व्रत रखने का संकल्प लिया। इसके बाद श्रद्धालु मंदिरों की ओर उमड़े। शहर के प्रसिद्ध नगला मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हाथों में चुनरी, नारियल और प्रसाद लेकर माता के दर्शन के लिए इंतजार करते दिखे। यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज: जानें मां शैलपुत्री पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.