बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक के मौसेरे भाई ने ताऊ और तहेरे भाइयों से विवाद की बात कही है, जबकि पुलिस के मुताबिक पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नोना चमारपुरा गांव निवासी विनोद 28 वर्ष पुत्र पान सिंह ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इस्लामनगर के निजी अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- Badaun News: पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत वहां सुधार नहीं होने पर परिजन उसे चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत...