बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में पीजी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के दादा-दादी एवं नाना-नानी के सम्मान में ग्रैंडपेरेंट्स डे समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके बुजुर्गों के बीच स्नेह, सम्मान एवं संस्कारों के रिश्ते को मजबूत करना रहा। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन कमलेश वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय, कृति वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में दादा-दादी एवं नाना-नानी के लिए विभिन्न खेल, रोचक गतिविधियां और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।चेयरमैन कमलेश वार्ष्णेय ने कहा कि दादा-दादी एवं नाना-नानी...