Badaun News: ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मजबूत स्तंभ : राजीव
बदायूं, सितम्बर 21 -- Badaun News: विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉकों के ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मेलन नगर स्थित सिंह कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित किया गया। जिसे मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह ने संबोधित किया। विधायक ने कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और विकास के सबसे मजबूत आधार स्तंभ हैं। केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना हम सभी का दायित्व है, जिसमें आप लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता और गति के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।युवा ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.